सतना रेलवे स्टेशन परिसर में नशे में धुत्त दो अज्ञात युवकों ने एक युवक पर हमला कर भाग खड़े हुए । हमले में साइडिंग निवासी लहूलुहान युवक कारण डोहर को स्थानीय लोगों ने मंगलवार की रात 10 बजे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कर दिया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । अज्ञात युवकों ने हमला क्यों किया अभी जानकारी नहीं लग सकी है ।