मझगवां में बेटे को पीटने से रोकने पर बहू के साथ सास, ससुर व देवरों ने की मारपीट, मामला पहुंचा थाने
अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां में सास को बहु ने बेटे प्रिंस को मारपीट से रोका दिया। जिसके बाद नाराज ससुर राजू,सास रामबाई देवर करण, जेठ रंजीत साकेत ने पूजा साकेत से मारपीट कर दी।साथ ही पास पड़े लकड़ी के पटिए से सास ने बहु पर हमला कर घायल कर दिया।पीड़िता पति व बच्चों साथ थाने पहुँची घटना की शिकायत की। जहाँ पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल के लिए CHC भेजा हैं।