कोलगवां में छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, पैर में फ्रैक्चर, पीड़ित भाई ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
कोलगवां थानाक्षेत्र मे एक छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचलो ने बेदम मारपीट कर दी जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया । मनचलो की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने पढ़ाई बंद कर दी । बुधवार सुबह 11 बजे पीड़ित भाई ने कोलगवां थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कर दी । मनचलो के नाम आर्यन गुप्ता मनीष पांडे और कार्तिक लोहार बताया जा रहा है । पुलिस आरोपियो को तलाशने मे जुट गई है ।