भादरा: तार चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा सामान बरामद, कई चोरियों का हुआ खुलासा
भादरा। भादरा पुलिस ने तार चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है, गांव निनाण के श्री रामदेव मंदिर में हुई प्रतिमा चोरी में शामिल होना स्वीकार किया है।