महोबा: पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में बीजेपी नेता की तहरीर पर कोतवाली में अजय राय समेत 30 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा नेता नीरज रावत की तहरीर पर शहर कोतवाली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, ब्रजराज सिंह अहिरवार और 25 से 30 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।