बक्सर: सीबीएसई 12वीं में हेरिटेज स्कूल का किसलय मिश्रा बना बक्सर जिला टॉपर, लहराया परचम
Buxar, Buxar | May 14, 2026 सीबीएसई 12वीं के परिणाम में बक्सर के हेरिटेज स्कूल ने जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र किसलय मिश्रा ने साइंस स्ट्रीम में 96.8% अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। विद्यालय के छात्रों ने इस बार भी शत-प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा बरकरार रखी। आदित्य रंजन 95.8% अंकों के साथ द्वितीय और वैष्णवी राय 94.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।