लोहंडीगुडा: चित्रकोट में अंबेडकर जयंती पर दौड़ा उत्साह, 5 किमी मिनी मैराथन में 300 से ज्यादा प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह 11 बजे चित्रकोट में आयोजित 5 किलोमीटर मिनी मैराथन ने उत्साह, ऊर्जा और सामाजिक एकता का शानदार संदेश दिया। ग्राम पंचायत चित्रकोट द्वारा आयोजित इस दौड़ में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।