रफीगंज प्रखंड के नौयाखाप नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार अपराह्न 3 बजे विद्यालय प्रांगण में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावक से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने, स्कूल के अलावा घर पर भी पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही गई। ग्रामीणों ने शिक्षक की संख्या बढ़ाने की मांग का सुझाव एवं मध्यान भोजन शुरू करने पर जोर दिया।