लोहरदगा: मुहर्रम को लेकर लोहरदगा पुलिस पूरी तरह अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसपी ने कहा-शांति और भाईचारे के साथ मनाएं पर्व।
लोहरदगा में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण,एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी सादिक अनवर रिजवी लोहरदगा सदर थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को मुहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।