सदर: BLW में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर महानाट्य का आयोजन, सीएम योगी एवं सीएम मोहन यादव हुए शामिल
उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन, न्यायप्रियता और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 3 से 5 अप्रैल तक बनारस रेल इंजन कारखाना मैदान में भव्य महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं।