रायडीह: रायडीह प्रखंड और आसपास के इलाकों में बारिश से गर्मी से राहत मिली
Raidih, Gumla | Apr 30, 2026 रायडीह। भीषण गर्मी और उमस से परेशान रायडीह प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुरुवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने बड़ी राहत दी। पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना बन रही थी, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।