बांका: कटरिया नदी में मिली चार आंखों वाली रहस्यमयी मछली, दुर्लभ मछली देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Banka, Banka | Apr 6, 2026 बांका जिले रजौन कटरिया नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली जाल में फंस गई, जिसकी चार आंखें और असामान्य रूप से बड़ा मुंह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। सोमवार की सुबह 8 बजे मछली मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचने लगे। बताया जा रहा है कि इस तरह की मछली स्थानीय जलस्रोतों में सामान्य नहीं होती।