रक्तदान के प्रति जागरूक है श्योपुरवासी - अपर कलेक्टर
रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली 44 संस्थाएं सम्मानित
रक्तदान शिविर में 25 यूनिट रक्त का संग्रहण
-----
#श्योपुर-/ अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि श्योपुर में रक्तदान के प्रति जिस प्रकार की जागरूकता है, वह कई अन्य जगहों पर देखने को नही मिलती। श्योपुर जिले में रक्तदान के प्रति आम लोगों में जागरूकता प्रेरणा का विषय है, जिस प्रकार यहां लोग रक्तदान के लिए सदैव तत्पर रहते है और ब्लड बैंक में डिमांड के अनुसार कभी कमी नही आने देते, इसके लिए श्योपुरवासी न केवल बधाई के पात्र है, बल्कि उनका यह संकल्प रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाला है। वे आज जिला चिकित्सालय श्योपुर में ब्लड बैंक द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान 15 जून 2025 से 14 जून 2026 के बीच रक्तदान के लिए शिविरों का आयोजन करने वाली 44 सामाजिक संस्थाओं को ब्लड बैंक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेसीआई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 यूनिट ब्लड का संग्रहण हुआ।
सम्मान समारोह एवं रक्तदान शिविर के दौरान पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरूआत ए बी ओ रक्त समूह की खोज करने वाले नोबल पुरुस्कार विजेता कार्ड लेंड स्टीनर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इनके जन्मदिवस 14 जून को ही विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने कहा कि यूं तो सभी दान श्रेष्ठ है लेकिन रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। विज्ञान की इतनी तरक्की के बाद भी रक्त का कोई विकल्प आज भी दुनिया में नहीं बना है ऐसे में रक्त की कमी से जूझते मरीज को आप के द्वारा दान किए रक्त से ही नया जीवन प्राप्त होता है। रक्त के इस सर्वश्रेष्ठ दान को जीवनदान भी कहा जाता है। उन्होंने रक्तदान शिविरों का आयोजन करने वाली सभी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जागरूकता अभियान को ग्रामीण क्षेत्र में और अधिक गति प्रदान करने में जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय ने अपने संबोधन में कहा कि आज से 21वर्ष पूर्व शुरू हुए रक्तदान शिविर ने जिले में आंदोलन का स्वरूप ले लिया है और अनवरत चल रहा है यह ज़िले के लिए गौरव की बात है, उन्होंने रक्तदान शिविरों की सभी आयोजक संस्थाओं के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए बधाई दी।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं नियमित रक्तदानी श्री महावीर सिंह सिसोदिया ने कहा की रक्तदान करने से दोहरा लाभ प्राप्त होता है। जहां किसी को जीवनदान देने का आत्मिक सुख और पुण्य प्राप्त होता है वहीं नये रक्त के निर्माण से अपने स्वयं के स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है।
सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल ने रक्क्तदान शिविरों की सभी आयोजक संस्थाओ एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग एवं अथक प्रयासों से ही श्योपुर ब्लड बैंक से वर्ष भर में 5000 से अधिक यूनिट रक्त की आपूर्ति संभव हो रही है। उन्होंने श्योपुर जिले में रक्तदान जागरूकता अभियान को और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता बताई साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्राम पंचायत स्तर पर रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की और से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन पुष्पा श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अरुण ओसवाल ने एवं आभार प्रदर्शन आरएमओ डॉ जीएस धाकड़ ने किया। जेसीआई श्योपुर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 25 जेसी साथियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। सम्मानित होने वाली संस्थाओं में भारतीय स्टेट बैंक शाखा स्टेशन रोड श्योपुर सुनील राठौर मित्र मंडल श्योपुर, स्वर्गीय श्री कन्हैया-मंजू अग्रवाल स्मृति सेवा न्यास श्योपुर, सामाजिक सेवा विंग, ब्रह्माकुमारीज, शाखा श्योपुर, भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी श्योपुर जिला-शाखा, स्वर्गीय मनोज गर्ग स्मृति सेवा समिति श्योपुर (म.प्र.)भारतीय जनता पार्टी जिला श्योपुर, जाहिद खान मित्र मंडल, हीरापुर जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोढर जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमसर जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकड़ावदा जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर जिला श्योपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहसराम जिला श्योपुर, अगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिला श्योपुर, भारतीय जनता पार्टी, मंडल पांडोल जिला श्योपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोदा जिला श्योपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर जिला श्योपुर, युवा रक्तवीर सेवा संस्थान जिला श्योपुर, विद्युतेश्वर महादेव सेवा समिति, जिला श्योपुर, दिनेश साहू मित्र मंडल, जिला श्योपुर, दैनिक भास्कर कार्यालय, जिला श्योपुर, एचडीएफसी बैंक शाखा श्योपुर, अखिल भारतीय बेरवा महासभा शाखा श्योपुर, संत निरंकारी मिशन, जिला शाखा श्योपुर, बत्तीसा सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव समिति बड़ोदा, जिला श्योपुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला श्योपुर, जितेन्द्र आर्य स्मृति सेवा समिति, श्योपुर, स्व. ज्योति सर्राफ स्मृति सेवा न्यास, श्योपुर, वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई श्योपुर, स्व. मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास, श्योपुर, शहिद भगत सिंह क्लब श्योपुर, तन्मय मेडिकल स्टोर सोई जिला श्योपुर, भारत स्काउट एंड गाइड जिला संघ श्योपुर, डॉ. बी.एम. पाठक स्मृति सेवा समिति श्योपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय, श्योपुर, जिला चिकित्सालय श्योपुर, समाज सेवा समिति ओढ़ राजपूत समाज श्योपुर, प्रेस क्लब श्योपुर, पुष्पा श्री फाउंडेशन श्योपुर, भारतीय युवक रेडक्रोस सोसाइटी, जिला श्योपुर, स्व. श्रीमती पोस्ती रामलखन रावत स्मृति सेवा समिति श्योपुर, जेसीआई श्योपुर शामिल रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026