गुरुआ: पुनौल गांव से वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Gurua, Gaya | Apr 15, 2026 बुधवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे गुरुआ थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जेल थाना अध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि भारत मंडल, निवासी पुनौल, के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। थाना अध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।