मोदीनगर: भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला आया सामने, पुलिस से की गई शिकायत
भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए विपक्षी लोग दबाव बना रहे हैं। मुकदमे को लेकर महिला को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।