मोदीनगर: खिमावती गांव के पास देसाी शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया
गांव में करीब छह साल से देसी शराब का ठेका चल रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका खुलते ही शराब पीने वालों की भीड़ लग जाती है, शराबी रास्ते से निकलने वाली महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्रता करते है। जिसको लेकर कहासुनी होती रहती है, इसके चलते ग्रामीणों ने कई बार थाने में शिकायत भी की, ग्रामीणों ने ठेका हटवाने की मांग की है।