मोदीनगर: मोदीनगर में कपड़े बनाने की फ़ैक्टरी में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया क़ाबू
मोदीनगर के होली स्टार एक्सपोर्ट लिमिटेड स्थित एक कपड़े बनाने की फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने पानी डालकर आग को बुझाया। टीम ने फैक्ट्री में फंसे चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला। आग लगने के सही कारण का पता किया जा रहा है। आग में जल का लाखों का सामान राख हो गया है।