मोदीनगर: चिरोडी मार्ग पर दबंगों ने एक युवक को रोककर उसे पर चाकू से हमला किया, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया
रटोल निवासी सोहेल अपने बीमार पिता को अस्पताल में खाना देने जा रहा था। चिरोड़ी गांव में पहुंचते ही दबंगों ने उन्हें रोक लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद अस्पताल में भर्ती कराया। सोहेल के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।