जांजगीर: जांजगीर में छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प
जांजगीर शहर को स्वच्छ और लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ जागृति मानव कल्याण समिति के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की। कचहरी चौक से शुरू हुआ सफाई अभियान शहीद स्मारक, अंबेडकर चौक, आंगनबाड़ी, अटल परिसर, गांधी चौक, विष्णु मंदिर सहित अन्य स्थानो