बरौनी प्रखंड क्षेत्र में गूंजा "भगवती दुर्गा माता की जय" का जयकारा, विधि-व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
संवाददाता मुकेश कुमार
दुर्गा माता के पट खुलते ही उमड़ी भीड़ः रविवार रात्रि को दुर्गा माता के पट खुलते ही "भगवती दुर्गा माता की जय" के नारों से पूरा बरौनी प्रखंड क्षेत्र गूंज उठा।
प्रमुख क्षेत्रः राजवाड़ा, पिपरा, देवस सहित विभिन्न शहरी और ग्रामीण इलाकों के पूजा पंडालों में भक्तों का तांता लग गया।
सोमवार (नवमी) के विशेष अनुष्ठानः मंदिर प्रांगण में माता का खोइछा भरा गया, कन्याकुमारी भोजन (कन्या पूजन) कराया गया और बच्चों के मुंडन संस्कार भी संपन्न हुए।
सामूहिक सहयोग और सहभागिताः पिपरा, देवस, मालती,हाजीपुर, असुरारी और गाछी टोला सहित सभी जगहों पर पुरानी एवं नई कमेटियों के सदस्यों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा। सभी ने मिलकर पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने में अहम भूमिका निभाई।प्रशासनिक व्यवस्था एवं सुरक्षाःसख्त पुलिस पहराः जिला कप्तान मनीष कुमार के निर्देशानुसार तथा अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी शक्ति के नेतृत्व में सभी मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की मुस्तैदी से पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
Dandari, Begusarai | Oct 19, 2026