भोजपुर के बिहिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। आनंद विहार–दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस के ब्रेक में अचानक ब्रेक बाइंडिंग के कारण आग लग गई, जिससे धुआं फैलते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोको पायलट, गार्ड और रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। तकनीकी खराबी दूर करने के बाद ट्रेन को दानापुर के लिए रवाना किया गया। वहीं, अफरातफरी के दौरान दूसरी ट्रेन की ओर भाग रही एक महिला गिरकर घायल हो गई, जिससे उसका पैर टूट गया। बड़ा हादसा टलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।