पेशरार: किसानों के मुद्दों पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रखंड कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ता
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजे पेशरार मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय के समीप मंडल अध्यक्ष रामकुमार खेरवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। धरना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार की किसान विरोधी एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ