मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किसान सभा व सीटू ने सयुक्त रूप से सोलन के पुराने बस अड्डे पर ज्ञानेश कुमार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। सीटू के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार व सीटू के महासचिव मोहित वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने करोड़ो वोट चोरी कर देश के संविधान के साथ छलावा किया है उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर आज हो रहे चुनाव आयोग के खिलाफ धरने को असवैधानिक रूप से रोकने का आरोप भी सरकार पर लगाया है।
Solan, Solan | Oct 10, 2026