कटकमसांडी: छठ महापर्व के लिए चानो और बहेरी छठ घाटों की विशेष सफाई, मुन्ना सिंह की पहल पर कमांडो सिक्योरिटी ने संभाली जिम्मेदारी
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में हजारीबाग के चानो छठ तालाब एवं बहेरी छठ तालाब में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मुन्ना सिंह के आग्रह पर कमांडो सिक्योरिटी की ओर से दोनों छठ घाटों की साफ-सफाई कराई गई, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।