जलालाबाद: गांव विश्राम नगर में सात बदमाश घर में घुसकर लूटपाट कर माल जेवर व नकदी लेकर हुए फरार, थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव विश्राम नगर निवासी महिला ऊषा देवी पत्नी अमित कुमार सिंह निवासी मो० विश्रामनगर ने आज थाने में तहरीर देकर बताया की प्रार्थिनी व उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे घर पर अकेली थी। प्रार्थिनी के पति बाहर गये हुये थे। दिनांक 12.जुलाई को राति करीब 12 बजे के बाद गांव के ही पड़ोस के रहने वाले हरिओम कुशवाहा आदि नें लूटपाट की।