जलालाबाद: गांव शाहपुर में खेत में गए किसान बाढ़ मे फंसे, लेखपाल बा पुलिस ने नाव भेज कर उन्हें सुरक्षित निकाला
शाहजहांपुर जनपद की तहसील जलालाबाद के अंतर्गत ग्राम शाहपुर निवासी हैदर पुत्र सहजाद तथा आशिक पुत्र शहजाद अपने खेत पर मूंगफली की फसल खोदने गए थे. दोनों किसान बाढ़ से घिर गए थे. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी.सुचना पर दोनों व्यक्तियों को राजस्व तथा पुलिस टीम की उपस्थिति में ग्रामवासियों के सहयोग से नाव से सकुशल बाहर निकाला।