गिरिडीह: फॉरवर्ड ब्लॉक नेता ने बरगंडा में किसानों के सवालों पर 8 दिसंबर को गिरिडीह में किसान कन्वेंशन आयोजित करने की घोषणा की
फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने बुधवार को शाम 4 बजे बरगंडा में कहा कि किसानों के सवाल पर 8 दिसंबर को गिरिडीह में किसान कन्वेंशन का आयोजन होगा।इन्होंने कहा झारखंड सरकार के उपेक्षित रवैए के कारण झारखंड के किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर बेच देना पड़ रहा है। इससे पहले से ही जर्जर किसानों की माली हालत और भी कमजोर हो रही है।