गुना नगर: प्रधानमंत्री की अपील पर बदला नज़ारा, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष बिना काफिले के पहली बार गुना पहुंचे
मध्य प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और पूर्व सांसद केपी यादव 14 मई दोपहर को गुना पहुंचे। कलेक्ट्रेट में विभाग की बैठक लेंगे। इस दौरान केपी यादव ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने आवाहन किया है राष्ट्रभक्त है उनका सम्मान करें पर्यावरण संरक्षण ईंधन बचाए। मैं खुद काफिला छोड़कर इलेक्ट्रिक सिंगल वाहन से आया हूं। सार्वजनिक परिवहन बस ट्रेनों का उपयोग करें।