नबीनगर: होलिया नहर पुल के पास पुलिस ने किया छापा, 18 लीटर देसी शराब बरामद
नवीनगर थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में ग्राम शिवसागर से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम स्थित होलिया नहर पुल के समीप से 300 एमएल के 60 पीस देसी टनाका शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 18 लीटर बताई गई है।