कायमगंज: गांव भटपुरा में परचून की दुकान पर अवैध तरीके से बेचा जा रहा देशी शराब का पौआ, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शमशाबाद के भटपुरा में अवैध तरीके से परचून की दुकान पर देसी शराब का पौआ बेचा जा रहा है। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पीड़ित ग्रमीण वीरपाल, मनोज,जयपाल ने जिला आबकारी अधिकारी शिकायत की। गांव भटपुरा निवासी बृजेश मिश्रा की परचून की दुकान पर देशी शराब का पौआ बेचा जाता है।जबकि देसी शराब का ठेका गांव चिलसरा में है।