कटिहार: तेलता पुलिस ने शिहपुर तेलता से 46 मवेशियों से लदे तीन पिकअप के साथ छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
तेलता थाना पुलिस ने शिहपुर तेलता से वाहन चेकिंग के दौरान तीन पिकअप पर लदे 46 मवेशियों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम छह बजे का हैं । पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।