बाह: बासौनी में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगरा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार (IPS) के निर्देशन में थाना बासौनी पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा को ले