महसी: मिशन शक्ति अभियान में बहू-बेटी चौपाल, महसी इलाके में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार दोपहर करीब तीन बजे महसी के विभिन्न स्थानों पर मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बहू-बेटी चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। टीमों ने महिला अपराधों से बचाव, मानव व बाल तस्करी से सतर्क किया।