हरदोई: मदरावां गांव में किशोरी ने मकान की छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | May 5, 2024 हरियावां थाना क्षेत्र के मदरावां गांव में 13 वर्षीय किशोरी प्रिया पुत्री अनिल ने मकान की छत के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की सूचना लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।किशोरी ने फांसी क्यों लगाई इस पर भी सवाल उठ रहे हैं वही परिजन भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।