हरदोई: परसनी गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर ख़ाक
Hardoi, Hardoi | May 5, 2024 कोतवाली देहात के परसनी गांव में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।कोई कुछ समझ पाता उससे पहले आग की लपटें कई मकानों को अपनी जद में ले चुकी थी।आग की शुरुआत नंदलाल पुत्र जयराम के घर से हुई,उसका छप्पर,छप्पर के नीचे बंधी भैंस,बाइक,साइकिल,घर का सामान और चारपाई जल गई।आग से अमित की बकरी,उसका बच्चा बुरी तरह से झुलस गया।एक कुंटल सरसों और दो कुंटल गेंहू भी राख हो गया।