हरदोई: शहर के आवास विकास कालोनी में संध्या रानी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,निजी स्कूल में अध्यापक है पति संजय कुमार सैनी
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 शहर कोतवाली के आवास विकास कॉलोनी के 68/ए मकान में किराए पर संजय कुमार सैनी निवासी कस्बा व थाना रतिया जनपद फतियाबाद हरियाणा रहते है।दो दिन पहले उनकी पत्नी संध्या रानी अपने पति के पास आई थी।किसी बात को लेकर संध्या रानी ने गेट के ऊपर बने रोशनदान में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।