हरदोई: शेखवापुर के पास जीप की टक्कर से सीएनजी ऑटो पलटा,वन्दना गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 5, 2024 माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर के पास जीप की टक्कर से सीएनजी ऑटो पलट गया।ऑटो में सवार 3 लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला।जिसमे गंभीर घायल वंदना पुत्री प्रेमलाल निवासी हैबतपुर थाना बिलग्राम को सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हरदोई के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने वंदना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।