हरदोई: रसखान प्रेक्षागृह में डीएम ने ग्राम प्रधानों के साथ किया संवाद,शहर में निकली मतदाता जागरूकता रैली
Hardoi, Hardoi | May 4, 2024 शनिवार को स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत रसखान प्रेक्षागृह में डीएम मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के प्रधान शामिल हुए।डीएम ने प्रधानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधान समाज के बड़े हिस्से को प्रभावित करता है। सभी लोग अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।