Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

प्रेस नोट 4 जुलाई 2026 पत्नी के प्रेमी को सिर में मारी थी गोली, इलाज के दौरान मृत्यु, अपराध शाखा सेक्टर सेक्टर 56 की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार, पत्नी को भी मारने का था इरादा फरीदाबाद: 30 जून की रात को राजीव कॉलोनी स्थित किराए के मकान की छत पर सो रहे विपिन यादव (26) वासी विनायकपुर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। घटनाक्रम बारे जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 2 जुलाई की रात को विपिन की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर दिल्ली में मृत्यु हो गई, जिस पर हत्या की धारा मामले में जोड़ी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के लिए अनुसंधान अपराध शाखा सेक्टर 56 को सौंपा गया। अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने PSI सूरज के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने जिला मैनपुरी, कानपुर उत्तर प्रदेश व फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में लगातार रेड की और तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को आरोपित विजय (28) वासी नंगला पीपल जिला मैनपुरी हाल जसवंत नगर मोहल्ला जिला इटावा उत्तर प्रदेश को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेशकर आगामी कार्रवाई के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला अपने पहले पति को छोड़कर करीब 7/8 साल से आरोपित विजय के साथ रह रही थी। अब पिछले करीब 2/3 साल से पड़ोस के गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव के साथ संपर्क में थी और 2 बार उसके साथ पहले भाग भी चुकी थी, जिस संबंध में पुलिस रिपोर्ट भी हुई थी। प्रथम सप्ताह जून, 2026 में शिकायतकर्ता अपनी भाभी व बहन के पास मिलने के लिए राजीव कॉलोनी फरीदाबाद आई थी। फिर उसने आरोपित से कहा कि वह फरीदाबाद ही रहेगी उसके साथ गांव नहीं जाएगी। जिस पर आरोपित ने राजीव कॉलोनी में उसको एक कमरा किराए पर दिला दिया था। जहां पर विपिन यादव भी शिकायतकर्ता के पास रहने के लिए आ गया था। आरोपित ने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा परंतु वह नहीं मानी और कहा कि वह विपिन के साथ ही रहेगी। जिस पर आरोपित ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजना अनुसार 30 जून वह हथियार लेकर राजीव कॉलोनी में शिकायतकर्ता के पास आया और खाना खाकर सभी रात को छत पर सो गए। उसने रात को ही छत पर सो रहे विपिन यादव को सिर गोली मार दी, गोली का आवाज सुनकर शिकायतकर्ता व अन्य जाग गये। जिस कारण वह शिकायतकर्ता को गोली नहीं मार पाया और मौका से भाग गया । जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित जिला मैनपुरी निवासी अपने एक जानकारी से वारदात में प्रयोग देसी कट्टा व 2 कारतूस ₹6000 में खरीद कर लाया था, जिसकी तलाश के लिए टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

Faridabad, Faridabad | Jul 6, 2026

MORE NEWS

प्रेस नोट 4 जुलाई 2026 पत्नी के प्रेमी को सिर में मारी थी गोली, इलाज के दौरान मृत्यु, अपराध शाखा सेक्टर सेक्टर 56 की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार, पत्नी को भी मारने का था इरादा फरीदाबाद: 30 जून की रात को राजीव कॉलोनी स्थित किराए के मकान की छत पर सो रहे विपिन यादव (26) वासी विनायकपुर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। घटनाक्रम बारे जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 2 जुलाई की रात को विपिन की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर दिल्ली में मृत्यु हो गई, जिस पर हत्या की धारा मामले में जोड़ी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के लिए अनुसंधान अपराध शाखा सेक्टर 56 को सौंपा गया। अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने PSI सूरज के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने जिला मैनपुरी, कानपुर उत्तर प्रदेश व फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में लगातार रेड की और तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को आरोपित विजय (28) वासी नंगला पीपल जिला मैनपुरी हाल जसवंत नगर मोहल्ला जिला इटावा उत्तर प्रदेश को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेशकर आगामी कार्रवाई के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला अपने पहले पति को छोड़कर करीब 7/8 साल से आरोपित विजय के साथ रह रही थी। अब पिछले करीब 2/3 साल से पड़ोस के गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव के साथ संपर्क में थी और 2 बार उसके साथ पहले भाग भी चुकी थी, जिस संबंध में पुलिस रिपोर्ट भी हुई थी। प्रथम सप्ताह जून, 2026 में शिकायतकर्ता अपनी भाभी व बहन के पास मिलने के लिए राजीव कॉलोनी फरीदाबाद आई थी। फिर उसने आरोपित से कहा कि वह फरीदाबाद ही रहेगी उसके साथ गांव नहीं जाएगी। जिस पर आरोपित ने राजीव कॉलोनी में उसको एक कमरा किराए पर दिला दिया था। जहां पर विपिन यादव भी शिकायतकर्ता के पास रहने के लिए आ गया था। आरोपित ने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा परंतु वह नहीं मानी और कहा कि वह विपिन के साथ ही रहेगी। जिस पर आरोपित ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजना अनुसार 30 जून वह हथियार लेकर राजीव कॉलोनी में शिकायतकर्ता के पास आया और खाना खाकर सभी रात को छत पर सो गए। उसने रात को ही छत पर सो रहे विपिन यादव को सिर गोली मार दी, गोली का आवाज सुनकर शिकायतकर्ता व अन्य जाग गये। जिस कारण वह शिकायतकर्ता को गोली नहीं मार पाया और मौका से भाग गया । जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित जिला मैनपुरी निवासी अपने एक जानकारी से वारदात में प्रयोग देसी कट्टा व 2 कारतूस ₹6000 में खरीद कर लाया था, जिसकी तलाश के लिए टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है। प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस - Faridabad News