बदलापुर: फत्तूपुर गांव में स्थित पीली नदी में मिला अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव, पहचान नहीं हो सकी, पुलिस करवाई में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में गुरुवार को पीली नदी में एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृ