दमयंती नगर: नृसिंह मंदिर स्थित श्री राम जानकी शाला मंदिर में सवा लाख शिवलिंग निर्माण का भव्य शुभारम्भ
दमोह के श्री राम जानकी नरसिंह मंदिर शाला में कृपानाथ “जय-जय छोटी सरकार” मलिक जी के सानिध्य में 5 से 10 अप्रैल तक सवा लाख शिवलिंग निर्माण का धार्मिक आयोजन हो रहा है। प्रतिदिन सुबह श्रद्धालु शिवलिंग निर्माण कर रहे हैं और महामृत्युंजय जाप किया जा रहा है। आयोजन का संचालन पदमा ओजेंद्र तिवारी व वैभव तिवारी कर रहे हैं। 10 अप्रैल को भंडारा होगा।