हुज़ूर: ईंटखेड़ी में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, धरने पर बैठे जिला पंचायत उपाध्यक्ष
Huzur, Bhopal | Apr 13, 2026 भोपाल के ईंटखेड़ी में शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धरने पर बैठे। भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कोलार रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, अवधपुरी और सेमराकलां के बाद अब ईंटखेड़ी में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं।