फिरोज़ाबाद: PDA पंचायत में सपा ने किया हुंकार, 2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान
फिरोजाबाद के मोहल्ला कोटला (भोजपुर) में सपा की PDA पंचायत का आयोजन हुआ, जिसका नेतृत्व जगमोहन यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव व पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और छात्र विरोधी होने के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।