जांजगीर: कचहरी चौक जांजगीर में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा 9 सूत्रीय मांग पत्र, खाद-बीज संकट सहित कई मुद्दे उठाए
जिला किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की है। मांग पत्र में धान कटौती नीति वापस लेने, किसानों को एकमुश्त खाद-बीज वितरण, खाद की कालाबाजारी पर रोक, कृषि के लिए मुफ्त बिजली, डीजल-पेट्रोल की सुगम उपलब्धता और केसीसी ऋण सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति एकड़ करने की मांग शामिल है।