गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 1 शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, कब्जे से 168 चांदी के छत्र बरामद
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कीमती सामान से भरे बैग को लूटने वाले मनीष नाम के अभियुक्त को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मुठभेड़ के दौरान भट्टा न0 5 राजनगर एक्सटेंशन के पास से गिरफ्तार किया। घायल अवस्था में हुई अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से लूटी हुई 168 चांदी के छत्र छोटे बड़े बरामद हुए हैं।