कटोरिया: गड़ुआ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो रिश्तेदार जख्मी
Katoria, Banka | Jul 30, 2026 कटोरिया- सूईया रोड स्थित गड़ुआ के पास गुरुवार शाम करीब 5 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो रिश्तेदार जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। दोनों भदरिया गांव से बाइक द्वारा घर लौट रहे थे, इस दौरान गड़ुआ के पास बाइक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।