माण्डल: लक्ष्मणगढ़ में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हन के पिता को रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से मारा
भीलवाड़ा जिले में बागोर थाना क्षेत्र में तीन दिन बाद होने वाले बेटी की विवाह के संगीत समारोह के बीच शादी के स्थान को लेकर परिजनों से हुए हुए विवाद में दूल्हन के पिता की कुल्हाड़ी के वार से निर्मम हत्या कर दी गई जिस आंगन में बेटी की शादी की खुशीया थी वहाँ अब मातम पसरा है पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के तीन परिजनों को डिटेन किया है।