नावकोठी: पहसारा से पुलिस ने 5 लीटर देसी चुलाई शराब किया बरामद, कच्ची सामग्री को किया विनाश
थाना क्षेत्र के पहसारा से पुलिस ने 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि पहसारा में एक व्यक्ति शराब के धंधे में लिप्त है। सूचना के सत्यापन के लिए सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को दलबल के साथ भेजा गया। पुलिस की गाड़ी देख कारोबारी वहां से भागने में सफल रहा। इस दौरान 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।