बल्देवगढ़: रमपुरा पटोरी में दो पक्षों में हुआ विवाद 3 लोग गंभीर रूप से हुए घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज
बल्देवगढ़ पुलिस थाना एवं देवरदा पुलिस चौकी अंतर्गत रमपुरा पटोरी में दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में गोवर्धन लोधी,दीपेश लोधी एवं रामदुलारी लोधी जिन्हें टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले देश लोधी,राजन लोधी,रामेश्वर लोधी,रवि लोधी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।