बल्देवगढ़: बुड़ेरा देसी अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान से मोटरसाइकिल पर रखकर बेची जा रही अवैध शराब, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बुड़ेरा देसी अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान से मोटरसाइकिल पर रखकर अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। वहीं इस पर जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ना तो इस पर पुलिस ध्यान दे रही है और ना ही आबकारी विभाग के अधिकारी जिससे लगातार अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।